Home कोरबा कोरबा: भारी बारिश के चलते श्री शिव महापुराण कथा का स्थल बदला,...

कोरबा: भारी बारिश के चलते श्री शिव महापुराण कथा का स्थल बदला, अब इंदिरा स्टेडियम में होगा आयोजन

35
0

कोरबा –

कोरबा के समस्त शिव भक्तों को सूचित किया गया है कि श्री शिव महापुराण कथा का स्थान परिवर्तन किया गया है l अत्यधिक वर्षा के कारण चयनित कथा स्थल खैरभवना कनबेरी मैदान तक वाहनों को आने-जाने में भारी परेशानी की वजह से आनन-फानन में स्थान परिवर्तन का निर्णय लेना पड़ा l प्रशासन के सहयोग से कोरबा के हृदय स्थल इंदिरा स्टेडियम में 12 जुलाई 2025 से 18 जुलाई 2025 सावन के पवित्र महीने मे पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले के मुखारविंद से श्री महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा l कथा पूर्व निर्धारित समय अनुसार ही दोपहर 1 बजे से संध्या 4 बजे तक होगी।

सभी कथा प्रेमी शिव भक्तों से आग्रह किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करेंगे l श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा क़े सचिव राजेंद्र तारक ने बताया कथा की पूरी तैयारी खैरभवना मैदान में चल रही थी परन्तु लगातार होने वाली भारी बारिश के कारण प्रकृति के सामने नतमस्तक होना पड़ा। सभी से आग्रह है कि पूर्व की भांति ही समिति को सहयोग प्रदान कर इस महायज्ञ को सफल बनाने में अपनी योगदान अवश्य दें l

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here