Home बिलासपुर स्कूल से लौटते वक्त गायब हुई चार छात्राएं, पुलिस व प्रशासन में...

स्कूल से लौटते वक्त गायब हुई चार छात्राएं, पुलिस व प्रशासन में हड़कंप

16
0

मुगेली/बिलासपुर-

मुंगेली के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंढुलकापा गांव की चार स्कूली छात्राएं शुक्रवार शाम से लापता हैं। परिजनों द्वारा देर शाम तक छात्राओं के घर न पहुंचने की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पथरिया पुलिस की टीम सक्रिय हो गई और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही आसपास के जिलों को भी सतर्क कर दिया गया है ताकि कोई सुराग जल्द मिल सके।

पुलिस के अनुसार, पेंढुलकापा गांव में रहने वाली ये चारों छात्राएं रोज़ की तरह स्कूल गई थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। देर रात परिजनों ने स्वजन थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। फिलहाल छात्राओं का कोई सुराग नहीं लग पाया है, पुलिस हर संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है।

 

पिकनिक पर जाने की बात कहकर चार छात्राएं हुईं लापता, पुलिस कर रही तलाश

एक साथ चार छात्राओं के अचानक गायब होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और गांव में पूछताछ शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्राओं ने अपनी सहेलियों से पिकनिक पर जाने की बात कही थी।

पुलिस ने सहेलियों से पूछताछ के बाद छात्राओं की खोज तेज कर दी है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है ताकि जल्द से जल्द कोई सुराग मिल सके।

इसके अलावा पथरिया थाना पुलिस की टीम भी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में तलाश में जुटी है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य संभावित स्थानों पर छात्राओं के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है। हालांकि देर रात तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई थी। फिलहाल पुलिस चारों छात्राओं का सुराग लगाने में लगी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here