लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर सरगुजा।।
लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित केवरा में 3 जुलाई दिन गुरुवार की रात लगभग 8:30 बजे तेज रफ्तार कार डिवाइडर के स्ट्रीट लाइट पोल से जा टकराया टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्ट्रीट लाइट पोल नीचे से उखड़ कर सीधा कार के ऊपर गिरा और कार विपरीत दिशा पर घूम गई जिससे कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के द्वारा बताया गया कि कर काफी ओवर स्पीड में था इसलिए यह दुर्घटना हुई वहीं कार के अंदर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और तीनों युवक विवेक गुप्ता पिता बसंत गुप्ता वार्ड क्रमांक 7 निवासी लखनपुर जीतू गुप्ता पिता राजेंद्र गुप्ता निवासी बाजार पारा साहिल एक्का पिता सीताराम एक्का अंदर फंसे रहे। कार नंबर सीजी 15 सीटी 0410 विवेक गुप्ता की बताई जा रही है जिसे वह स्वयं चला रहा था सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक रामकुमार यादव चालक हर्ष मानिकपुरी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को कार के अंदर से बाहर निकाल उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया तथा गंभीर स्थिति होने पर रात 10:30 बजे अंबिकापुर रेफर किया गया है। जिनका इलाज संकल्प हॉस्पिटल ,संजीवनी हॉस्पिटल, दया निधि हॉस्पिटल अंबिकापुर, मे कराया जा रहा है तीनों युवक लखनपुर के स्थानीय निवासी के बताए जा रहे हैं।










