कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास
कोरबा न्यूज 36गढ़:– मानव सेवा मिशन ने देवपहरी रोड पर निवासरत पहाड़ी कोरवा परिवारों को छत ढकने के लिए प्लास्टिक का वितरण किया। कोरवा जनजाति के लोगों द्वारा जो घर बनाएं जाते हैं उन घरों के छत अक्सर घास फूस के बने होते हैं जो बारिश में पूरी तरह भीग जाते हैं ऐसे अनुभवों को ध्यान में रखकर मानव सेवा मिशन के द्वारा लगभग हर वर्ष बारिश के पूर्व इन ग्रामों में प्लास्टिक का वितरण किया जाता है। इस बार पहाड़ी कोरवा ग्राम छातीबहार और सरई टिकरा के सभी परिवारों को प्लास्टिक प्रदान किया गया।
इस सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, अमर पटेल, दिनेश पृथ्वीकर एवं क्रांति सोनी उपस्थित रहे।
जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा तत्पर
टीम मानव सेवा मिशन, बालको









