Home कोरबा कोरबा के वन नाइट क्लब के बाहर मारपीट, युवती का हाई वोल्टेज...

कोरबा के वन नाइट क्लब के बाहर मारपीट, युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा वायरल

10
0

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – रघुराज

कोरबा, छत्तीसगढ़: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पॉम मॉल में संचालित वन नाइट क्लब के बाहर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर में स्थित वन नाइट क्लब में दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुट क्लब से बाहर आ गए और सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान एक थार वाहन में भी तोड़फोड़ की गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत युवती ने पुलिस से भी जमकर बहस की। युवती पीछे बैठे युवक को अपना पति बता रही थी और लगातार मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रही थी। इस हाई प्रोफाइल ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि वन नाइट क्लब शराबियों का अड्डा बन चुका है, जहां से युवक-युवतियां शराब के नशे में बाहर निकलकर हंगामा करते रहते हैं। यह क्लब में मारपीट का कोई पहला मामला नहीं है; इससे पहले भी ऐसी कई शिकायतें सीएसईबी चौकी पुलिस को मिल चुकी हैं।

पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है और मारपीट करने वाले पक्षों पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। हालांकि, अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस को वन नाइट क्लब पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है ताकि नशे से संबंधित ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here