आरंग संवाददाता – सोमन साहू
किसान नेता पारसनाथ साहू ने कहा कि तीन दिनों से जारी बारिश से खेत जलमग्न हो गया है सभी नाले उफान पर है निरंतर झड़ी से कृषि कार्य बंद हो चुका है गांव की गलियां व अनेक घरों में पानी भर जाने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है देर से बोये गये धान का अंकुरण सड़ने की स्थिति में पहुंच गया है निरंतर बारिश की झड़ी से मवेशी घरों में कैद होकर रह गये है घास चरने नहीं जा पा रही हैं









