राजस्थान के चुरू में भारतीय वायु सेना का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जगुआर फाइटर जेट है। इस हादसे में 2 पायलटों की मौत हो गई है। फाइटर जेट के मलबे के पास उनका शव मिला है।
चुरू एसपी जय यादव ने बताया कि राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। मौके पर राजलदेसर पुलिस को भेजा गया हैं। मलबे के पास से बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं।
फाइटर जेट जगुआर के टुकड़े पूरे इलाके में बिखरे पड़े हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्हें तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। जिस इलाके में प्लेन गिरा है, वहां काफी बड़ा गड्ढा हो गया है।









