लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर सरगुजा।।
रेलवे सुरक्षा बल अंबिकापुर की सूचना पर थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपियों कों किया गया गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से 300 नग अवैध अंग्रेजी शराब गोल्डन गोवा एवं 24 नग मैकडावल विस्की कुल किमती लगभग 43224/- रुपये किया गया बरामद।।
आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 नग रेल टिकट एवं 02 नग मोबाइल किया गया जप्त।
नशीले पदार्थो के अवैध खरीद फरोख्त मे शामिल आरोपियों पर की जा रही सख्त कार्यवाही।
मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि घटना दिनांक 08/07/25 कों थाना गांधीनगर पुलिस टीम कों रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अंबिकापुर के द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब मय दो आरोपियों को पकड़ने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अम्बिकापुर पहुंचने पर पोस्ट प्रभारी के द्वारा बताया गया कि दिनाक 08/07/25 को 08:35 बजे रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र अम्बिकापुर में चेकिंग के दौरान 02 व्यक्तियो को 01 नग ट्राली बैंग तथा 03 नग कपडे के थैलो में 300 नग गोवा, 24 नग मैकडावल विस्की अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। पुछताछ के दौरान दोनो व्यक्तियों द्वारा अपना नाम क्रमश *(01) वीर गुप्ता आत्मज शिवनारायण गुप्ता उम्र 25 वर्ष, साकिल महुआपारा फूंदुलडिहारी थाना गांधीनगर (02) बादल कुजूर आत्मज राजेन्द्र कुजूर उम्र 26 वर्ष साकिन आरागाही थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर हाल मुकाम चांदनी ब्यूटी पार्लर के पास थाना गांधीनगर का होना बताये, आरोपियों से जप्त माल 300 नग गोवा, पत्येक बाटल में 180 एमएल एवं 24 नग मैकडावल विस्की प्रत्यके बाटल में 180 एमएल कुल शराब की मात्रा 58.320 लीटर अवैध शराब कुल कीमती लगभग 43224/-रुपये व 01 नग रेल यात्रा टिकट 02 नग मोबाईल जप्त कर उक्त आरोपीयों के खिलाफ कार्यवाही हेतु पेश किये जिसके अवलोकन पर आरोपियो के द्वारा अवैध शराब रखना एवं उसके सबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना पाया गया मौका पर पंचनामा तैयार किया गया आरोपीयो का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 383/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, आरोपियों से उक्त शराब के सम्बन्ध मे अग्रिम पूछताछ की जा रही है, मामले मे विवेचना जारी है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक विपिन तिवारी, आरक्षक घनश्याम देवांगन, सुरेश तिवारी सक्रिय रहे।









