दिल्ली‑NCR में आज यानी 10 जुलाई 2025 की सुबह करीब 9:04 बजे, रिक्टर स्केल पर लगभग 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और सोनीपत में भी महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर बताया जा रहा है. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 रही. भूकंप के झटकों से डरकर लोग घरों और दफ्तरों से निकलकर बाहर भागे.
ताज़ा अपडेट: दिल्ली‑NCR में भूकंप के झटके
झटके सुबह 9:04 बजे महसूस हुए, जो लगभग 10 सेकंड तक चले ।
– प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.4 मानी गई ।
केंद्र बिंदु (Epicenter)
– इसका केंद्र हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बताया जा रहा है ।
प्रभावित क्षेत्र
– दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम आदि शहरों में झटके महसूस किए गए ।
– लोग दफ्तरों और घरों से बाहर निकल आए, लेकिन अभी तक कोई जान-माल की क्षति या चोट की रिपोर्ट नहीं आई ।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप में अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है. हम सभी दिल्लीवासियों की कुशलता की कामना करते है
2. सुरक्षा के सुझाव
– बिना किसी तत्काल क्षति के, सावधानी बरतना उचित है:
हवादार स्थान पर जाएं, ढाँककर रखें, भारी वस्तुओं से दूर रहें।
घर की ऊपरी मंजिलों से जल्द न उतरें जब तक कि राज्य या स्थानीय एजेंसियाँ मंजूरी न दें।
धरती के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स हैं. ये प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं. जब ये प्लेट आपस में टकराती हैं, रगड़ती हैं. एक-दूसरे के ऊपर चढ़ती या उनसे उनसे दूर जाती हैं, तब जमीन हिलने लगती है. इसे ही भूकंप कहते हैं. भूकंप को नापने के लिए रिक्टर पैमाने का इस्तेमाल करते हैं. जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल कहते हैं.
रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल 1 से 9 तक होती है. भूकंप की तीव्रता को उसके केंद्र यानी एपिसेंटर से नापा जाता है. यानी उस केंद्र से निकलने वाली ऊर्जा को स्केल पर मापा जाता है. 1 यानी कम तीव्रता की ऊर्जा निकल रही है. 9 यानी सबसे ज्यादा. बेहद भयावह और तबाही वाली लहर. ये दूर जाते-जाते कमजोर होती जाती हैं l अगर रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7 दिखती है तो उसके आसपास के 40 किलोमीटर के दायरे में तेज झटका होता है.









