Home मुख्य ख़बरें UGC का सख्त निर्देश: वॉट्सऐप पर जूनियर्स को परेशान करना भी माना...

UGC का सख्त निर्देश: वॉट्सऐप पर जूनियर्स को परेशान करना भी माना जाएगा रैगिंग, होगी कड़ी कार्रवाई

4
0

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने नया सेशन शुरू होने से पहले सभी यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों को रैगिंग फ्री कैंपस  बनाने के लिए बनाई गई गाइडलाइंस को सख्ती से लागू करने को कहा है। यूजीसी ने कहा है कि सीनियर्स द्वारा वाट्सएप पर जूनियर्स को परेशान करना भी अब रैगिंग माना जाएगा। यदि ऐसा किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यूजीसी ने अपने नवीनतम निर्देश में कहा- ”कई मामलों में देखा गया है कि सीनियर्स अनौपचारिक वाट्सएप ग्रुप बनाते हैं, जूनियर्स को उनसे जोड़ते हैं और फिर उन्हें मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाते हैं। यह भी रैगिंग के अंतर्गत आता है और इसके लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

यूजीसी ने इस संबंध में कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उसने उच्च शिक्षा संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे उन अनौपचारिक वाट्सएप ग्रुपों की निगरानी करें जोकि जूनियर्स को परेशान करने के लिए बनाए गए हैं। यूजीसी को हर साल नए छात्रों से सीनियर्स द्वारा उत्पीड़न की दर्जनों शिकायतें मिलती हैं।

यूजीसी ने ऐसी घटनाओं का भी उल्लेख है जहां जूनियर्स को सीनियर्स के निर्देशों का पालन न करने पर सामाजिक बहिष्कार की धमकी दी गई। छात्रों को बाल कटवाने, लंबे समय तक जागने के लिए मजबूर किया गया या उन्हें मौखिक रूप से अपमानित किया गया।

आयोग ने कहा- ” कैम्पस में छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जा सकता। एंटी-रै¨गग नियमों को लागू करने में विफलता के परिणामस्वरूप संस्थानों पर भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं, जिसमें अनुदान रोकना भी शामिल है।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here