आज 10 जुलाई की रात आसमान में एक खास खगोलीय दृश्य देखने को मिलेगा – बक मून. यह साल की सबसे चमकीली और बड़ी पूर्णिमा में से एक मानी जाती है. अमेरिका में इसे थंडर मून (Thunder Moon) भी कहा जाता है. इसका नाम जुलाई महीने में होने वाली तेज़ गरज और बिजली की वजह से पड़ा है.
बक मून भारत में 10 जुलाई की रात से लेकर 11 जुलाई की सुबह तक आसमान में देखा जा सकेगा. इसका सबसे खूबसूरत दृश्य रात 10:40 बजे से लेकर 11:55 बजे के बीच दिखाई देगा, जब चंद्रमा पूर्ण रूप से गोल, चमकदार और बेहद भव्य नजर आएगा.
बक मून नाम उत्तरी अमेरिका की आदिवासी परंपराओं से लिया गया है. जुलाई के महीने में हिरणों (Buck) के नए सींग उगने लगते हैं, इसलिए इस पूर्णिमा को बक मून कहा जाता है. वहीं थंडर मून नाम इस समय होने वाले मानसून जैसे गरज-चमक वाले मौसम से जुड़ा है.









