रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर शहर में वार्ड 5 बनियापारा स्थित सघन मोहल्ले पर अचानक एक विशाल काय सांप अजगर निकल आने से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग टीम को दी। सूचना पर विभाग नें एक विशेषज्ञ रेसक्यू करने वाले प्रतिनिधि भेज तुरंत वहां रेस्क्यू मे भीड़कर के बाद बमुश्किल सांप को सुरक्षित पकड़ लिया इस रेसक्यू मे स्थानीय वार्ड 5 पार्षद मनोज पाटले नें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जो लोगो मे शहर मे चर्चा का विषय बना की हमारा पार्षद सपेरा भी है हम डर नहीं, उन्होंने बताया, बारिश के दिनों में ऐसे सांप अक्सर आ जाते हैं और लोग मार देते हैं। जबकि इन सांपों को मारना नहीं चाहिए। बल्कि वन बिभाग को सूचना देनी चाहिए, जिससे उनको जीवित पकड़ा जा सके।

पार्षद मनोज पाटले ने बताया कि यह सांप वुल्फ स्नेक प्रजाति का सांप है, जो जहरीला नहीं होता। उन्होंने बताया कि इसे पकड़कर सुरक्षित जंगल या चिड़िया घर में छोड़ दिया जाएगा, ताकि यह प्राकृतिक वातावरण में स्वछंद रूप से अपना जीवन जी सके। उन्होंने बताया कि आमतौर पर जो सांप निकल कर घरों या मोहल्ले सड़को में घुस जाते हैं वे भी सारे जहरीले नहीं होते। जरूरत केवल इतनी है कि उन सांपों को मारा नहीं जाए और वाइल्ड लाइफ वन विभाग को सूचना दी जाए। ताकि उनको पकड़ कर सुरक्षित छोड़ा जा सके।
आमजन से अपील की गईं की किसी भी अनजान सांप को खुद से पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। क्योंकि कई प्रजातियों के सांप जहरीले हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत वन बिभाग वाइल्ड लाइफ विभाग या विशेषज्ञों को सूचना देनी चाहिए, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। स्थानीय पार्षद मनोज पाटले और वन विभाग टीम की इस त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस भी ली। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग टीम के प्रयासों की सराहना की और जागरुकता बढ़ाने की जरूरत बताई। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में घबराहट न हो और सुरक्षित बचाव संभव हो सके।









