कोरबा-
जिले के शिवभक्तों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी की छुरी नगर पंचायत में होने वाली शिवमहापुराण कथा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
छुरी में प्रस्तावित यह कथा कार्यक्रम आने वाले दिनों में आयोजित होना था, जिसकी तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही थीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कथा में भाग लेने की योजना बना रहे थे, लेकिन आयोजकों ने कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते कथा को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
नई तारीख जल्द जारी होगी
आयोजकों ने जानकारी दी है कि पंडित प्रदीप मिश्रा जी की कथा की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। श्रद्धालु आयोजन समिति या सोशल मीडिया के माध्यम से आगे की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
श्रद्धालुओं में मायूसी
कथा स्थगित होने से जिलेभर के शिवभक्तों में निराशा का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।









