Home कोरबा महापौर संजू देवी ने दिखाई तत्परता, समाचार पत्रों की खबरों पर लिया...

महापौर संजू देवी ने दिखाई तत्परता, समाचार पत्रों की खबरों पर लिया संज्ञान, तुरंत हल कराई जनसमस्याएं

19
0

नगर की जनता की समस्याओं को लेकर समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का महापौर संजू देवी ने गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देश देते हुए समस्या समाधान के लिए मौके पर टीम भेजी।

जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करने की बजाय महापौर ने पत्रकारों द्वारा उजागर किए गए मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए न सिर्फ जांच कराई, बल्कि त्वरित कार्यवाही कर समाधान भी कराया। इससे नगरवासियों में संतोष है और पारदर्शी प्रशासन की सराहना हो रही है।

महापौर संजू देवी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और यदि वह जनता की आवाज बनकर समस्याओं को उजागर करता है, तो प्रशासन का कर्तव्य है कि वह उसे गंभीरता से लेकर समाधान करे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

नगर में समय-समय पर इस तरह की पहल आम जन के लिए राहतकारी साबित हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here