Home मुख्य ख़बरें सावन माह में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व, जानें शुभ तिथियां और धार्मिक...

सावन माह में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व, जानें शुभ तिथियां और धार्मिक मान्यता

3
0

सावन माह शिवभक्तों के लिए बेहद खास और पवित्र माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि सावन में संपूर्ण सृष्टि का संचालन शिव जी ही करते हैं। यही कारण है कि इस समय रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि सावन माह में ही भगवान शिव पहली बार राजा हिमाचल यानी अपने ससुराल गए थे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था। इस माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 12 ज्योतिर्लिंगों में से किसी एक में जाकर रुद्राभिषेक करना बेहद शुभदायी माना गया है, हालांकि जो ज्योतिर्लिंगों में जाकर पूजा नहीं कर सकते हैं वे अपनी नजदीकी मंदिरों में जाकर रुद्राभिषेक कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस माह कौन-कौन सी तिथियां रुद्राभिषेक के लिए शुभ हैं…

सावन माह में भगवान शिव की पूजा और रुद्राभिषेक करना बेहद शुभ फलदायी है। मान्यता है कि इस माह भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामना पूर्ण करते हैं। वहीं, रुद्राभिषेक करने से जातक के सभी रोग, दोष, भय और बाधा दूर हो जाती है। यहां तक की इससे संतान प्राप्ति, शीघ्र विवाह, करियर में सफलता, धन वृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मानसिक शांति जैसी सभी सुख प्राप्त होते हैं।

रुद्राभिषेक करने के लिए शुभ तिथि

तारीखतिथियोग
14 जुलाई 2025चतुर्थी तिथिसुखप्रद योग
15 जुलाई 2025पंचमी तिथिअभीष्टसिद्धि
18 जुलाई 2025अष्टमी तिथिसुखप्रद
21 जुलाई 2025एकादशी तिथिसुखप्रद
22 जुलाई 2025द्वादशी तिथिअभीष्टसिद्धि
23 जुलाई 2025चतुर्दशी तिथिशुभ योग
24 जुलाई 2025अमावस्या तिथिसुखप्रद
26 जुलाई 2025द्वितीया तिथिसुखप्रद
29 जुलाई 2025पंचमी तिथिसुखप्रद
30 जुलाई 2025षष्ठी तिथिअभीष्टसिद्धि
6 अगस्त 2025द्वादशी तिथिसुखप्रद
7 अगस्त 2025त्रयोदशी तिथिअभीष्टसिद्धि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here