पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, पेण्ड्रा में कक्षा – 6 वीं हेतु पांच दिवसीय नवीन पाठ्य पुस्तक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। NEP 2020-20 के अंतर्गत नवीन सत्र से कक्षा 6वीं में तीन नयी पाठ्य पुस्तकें कौशल बोध (व्यावसायिक शिक्षा),खेल यात्रा (शारिरिक शिक्षा और योग), कृति (कला शिक्षा) सम्मिलित की गई हैं। इन नवीन पुस्तकों से विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक और व्यावसायिकता का विकास करने का लक्ष्य है। साथ ही विद्यार्थियों में नैतिकता और संवेदनशीलता की वृद्धि भी होगी। इन नवीन पाठ्य पुस्तकों के परिचय और शिक्षण दक्षता के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण रायपुर में आयोजित किया गया था। वहां से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षकों के द्वारा जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया गया। डाइट के अंतर्गत तीन जिले संचालित होते हैं। इस तरह हिन्दी के लिए जिला मुंगेली से मास्टर ट्रेनर श्री नरेश कुमार कमलेश, जिला बिलासपुर से मास्टर ट्रेनर श्री सूर्यकांत वाजपेई तथा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से मास्टर ट्रेनर श्री विनोद कुमार राय ने उक्त प्रशिक्षण संपन्न किया। अंग्रेजी विषय में मास्टर ट्रेनर के रूप में बसंत कुमार भार्गव बिलासपुर से, डी भार्गव जिला -जी पी एम से, दुर्गेश कुमार धृतलहरे, जिला- मुंगेली से तथा संस्कृत विषय से मोहनलाल साहू बिलासपुर से, बीरसिंह कंवर मरवाही ब्लॉक से तथा जिला -जी पी एम से मालिकराम काशीपुरी ने अपना योगदान दिया। इस प्रशिक्षण में बताया गया कि नवीन पाठ्य पुस्तकों में हिंदी की नवीन पाठ्य पुकस्तक मल्हार, संस्कृत की दीपकम् तथा अंग्रेजी की पूर्वी के नाम से प्रकाशित हुई है। प्रशिक्षण में इन पुस्तकों की विषय वस्तु पर परिचर्चा की गई, शिक्षण प्रक्रिया पर बात करते हुए गतिविधियां कराई गई। उक्त पांच दिवसीय प्रशिक्षण में कला शिक्षा, योग शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा के लिए एक-एक कालखंड निर्धारित किया गया था। कला शिक्षा के अंतर्गत श्रीमती श्वेता तिवारी द्वारा भारत की सांस्कृतिक विविधता, नवरस का कविता, मुखौटे द्वारा प्रदर्शन, बांस कला, पुतली कला आदि की प्रस्तुति की गई। साथ ही श्रीमती स्वप्निल पवार द्वारा कठपुतली के माध्यम से प्रस्तुतीकरण के साथ विषय को जोड़ने के लिए प्रदर्शन कर गया। योग के लिए श्री विनोद कुमार राय तथा बिल्हा से श्री गणेशी लाल गुप्ता जी ने प्राणायाम तथा योगासन का अच्छा प्रदर्शन किया गया।
व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत बिलासपुर से डॉ भूपेंद्रधर दीवान ने अपने सुंदर व्याख्यान से प्रशिक्षणार्थियों को लाभान्वित किया। उन्होंने छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने के तरीके और प्रविधियों और उनकी उपयोगिता पर बात की। इस प्रशिक्षण में वनमाली प्रसाद वासुदेव ने प्रशिक्षण प्रभारी की भूमिका में अपना मार्ग दर्शन प्रदान किया। साथ ही प्रशिक्षण में हिंदी से व्याख्याता रश्मि नामदेव, अंग्रेजी से संगीता सोनी, संस्कृत से आशुतोष दुबे ने विषय प्रभारी की भूमिका निभाई। डाइट पेण्ड्रा के प्राचार्य जे पी पुष्प जी ने प्रशिक्षणार्थियों को अपना उद्बोधन एवं मार्गदर्शन प्रदान कर सभी को प्रेरित किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। इसके बाद कक्षा छठवीं नवीन पाठ्य पुस्तक प्रशिक्षण विकासखंड स्तर पर शिक्षकों के आयोजित होगा। सभी ने प्रशिक्षणर्थियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया।









