रिपोर्ट-खिलेश साहू
कुरुद- विधानसभा क्षेत्र के सिंधौरी कला में सरपंच द्वारा ग्राम के महिलाओं पुरुषों एवं युवाओं की सामूहिक बैठक आयोजित कर स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं अरपा पैरी के धार से शुरू करते हुए गंदगी से होने वाले नुकसान से बचने एवं कूड़ा प्रबंधन के तरीके बताए स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने कूड़े कचरे के कारण स्वास्थ पर हो रही गंभीर बीमारी का वर्णन किए, पूर्व ग्राम भीखम यादव ने पूर्व में निर्मल ग्राम से हुए पुरस्कृत के बारे में बताया पुलिस निरीक्षक नन्द जी ने नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाया ग्राम सचिव कन्हैया साहू ने बच्चों में हो रही नशे की लत को दूर करने पालकों में जागरूकता लाने का संदेश दिया पूर्व प्रधान पाठक जगजीवन मिश्रा ने नशा त्यागने सबको प्रेरित किया सरस्वती साहू पंच ने मनमोहित कविता के जरिए कूड़ा को तालाब नाली व सड़क में न फेंक कर कूडादान या स्वच्छता रिक्शा को देने के लिए जागरूक किया इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपनी अपनी शैली में स्वच्छता एवं नशा मुक्ति का वाचन एवं संकल्पित किए कार्यक्रम का संचालन गुलाबचंद साहू के द्वारा शायराना अंदाज किया जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षा निगरानी समिति, स्वच्छता समिति, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम विकास समिति, ग्राम संगठन समिति, स्वा सहायता समिति, मितानिनो की उपस्थिति व ग्राम के समस्त नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।










