Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, कई जिलों में तेज हवाओं के आसार, मौसम...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, कई जिलों में तेज हवाओं के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

16
0

रायपुर-

छत्तीसगढ़ में मौसम कुछ दिनों के लिए राहत भरा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में अगले 4 दिनों तक बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि, उत्तरी छत्तीसगढ़ खासकर सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से लगभग 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है। इसके असर से आने वाले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे लगे इलाकों में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।

इसके अलावा, मानसून ट्रफ रेखा वर्तमान में बीकानेर, ग्वालियर, बांदा, सीधी, जमशेदपुर और दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। साथ ही, समुद्र तल से एक किलोमीटर की ऊंचाई तक एक अन्य ट्रफ लाइन भी बनी हुई है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुकी हुई है।

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए राज्य के उत्तरी और कुछ दक्षिणी जिलों में बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में अगले कुछ घंटों के भीतर तेज गर्जना, बिजली गिरने की संभावना, अचानक तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) और मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है। इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया सहित उपरोक्त ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भी गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में बारिश के आसार

राज्य के विभिन्न हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और मेघगर्जन की भी संभावना बनी हुई है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में भी आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की बारिश हो सकती है और तापमान 26°C से 35°C के बीच रहने का अनुमान है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here