Home कोरबा सनातन संघर्ष समिति देवघाटी का बैठक सम्पन्न

सनातन संघर्ष समिति देवघाटी का बैठक सम्पन्न

7
0

कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास

कोरबा न्यूज 36गढ़:– सनातन संघर्ष समिति देवघाटी का बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष के श्रावण मास तृतीय सोमवार 28 जुलाई 2025 को भव्य बोल बम कांवर यात्रा आयोजित किया जाएगा,जिसमें गौमुखी तीर्थ नदी से जल उठाकर जलेश्वर गढ़कटरा में जलाभिषेक करने तथा कांवड यात्रा में सैकड़ों की संख्या में इस धार्मिक सामूहिक कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।बैठक में सनातन संघर्ष समिति संयोजक हरिशंकर यादव, लेमरू जनपद सदस्य आनंदराम मझवार, कोरबा जनपद उपाध्यक्ष पति विश्वनाथ कंवर, फुलसिंह मझवार, पूर्व सरपंच अमृतलाल राठिया,बंधन सिंह, प्रेम दास,दिनेश मझवार, रामकुमार यादव सहित पुरे आठ ग्राम पंचायत के प्रमुख उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here