Home चर्चा में दसवीं-बारहवीं बोर्ड के टॉपर्स सम्मानित

दसवीं-बारहवीं बोर्ड के टॉपर्स सम्मानित

1
0

सक्ती संवाददाता – दीपक ठाकुर

सतरंगी म्यूजिकल ग्रुप सक्ती के द्वारा शुक्रवार 11 जुलाई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी में कक्षा 10वीं और 12वीं के 2025 में अपने विद्यालय में उच्च अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में 8 हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाना तथा उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती डॉ. शालू पाहवा प्राचार्य जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती रहीं। विशिष्ट अतिथि विनय प्रताप सिंह प्राचार्य श्याम शिक्षा महाविद्यालय दमऊधारा एवं लिनेश क्लब से अनिता सिंह उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत किरारी बा के सरपंच अमित राठौर, शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोविंदा साहू उपस्थित रहें। साथ ही पालक, अभिभावकगण भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। इस अवसर पर 8 विद्यालयों के 10वी 12वी में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो और

मेडल प्रदान किये गए। समारोह में किरारी बाराद्वार विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किये गए। प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मनित होने वाले विद्यार्थियों में शाउमावि बरपाली कला से कक्षा 10वीं से कु. कशिश यादव 78.6 प्रतिशत व 12 वी से कु. टिकेश्वरी जायसवाल 85.6 प्रतिशत । शाउमावि देवरी से कक्षा 10वी से कु. हिमांशी 88.66 प्रतिशत व 12वीं से 81.2 प्रतिशत। शाउमावि धनपुर कक्षा 10वीं से देवेंद्र कंवर 78.16 प्रतिशत, व 12वीं से प्रिया कंवर 73 प्रतिशत। शाउमावि जर्वे 10 से कु खुशबू पटेल 77.88 प्रतिशत व 12वीं से कु. श्वेता यादव 75.5 प्रतिशत तथा शाउमावि खैरा कक्षा 10वी से कु. चाँदनी कंवर 88.17 प्रतिशत, कक्षा 12वीं से कु. जया चौहान 86.8 प्रतिशत,

शाउमावि नगरदा कक्षा 10वी से कु.जया 92.16 प्रतिशत, 12वीं से कु. पूनम 86.6 प्रतिशत। शा हाईस्कूल सकरेली बा कक्षा 10 वी से कु. सपना बरेठ 90.33 प्रतिशत

और शाउमावि किरारी बाराद्वार से कक्षा 10वी 1 से हरीश कुमार 87 प्रतिशत व 12 वी से ओम कुमारी 81 प्रतिशत ने अपने-अपने विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता पिता का नाम रौशन किये है। इस कार्यक्रम में उक्त 8 विद्यालयो के प्राचार्य गण उपस्थित थे। शाउमावि किरारी बा के प्राचार्य के.वी. रमन का विशेष योगदान रहा। इस सम्मान समारोह का आयोजन सतरंगी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किया गया जिसमें श्रीमती मनीषा भारद्वाज, श्रीमती रचना कटकवार, अजय कटकवार, श्रीमती निशा गुप्ता चौधरी, सुरेश श्रीवास उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here