Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई, पुलिस...

छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई, पुलिस ने जांच के बाद किया डिपोर्ट।

5
0

रायपुर-

छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे करीब 30 बांग्लादेशी नागरिकों को राज्य के विभिन्न जिलों से हिरासत में लेने के बाद अब रायपुर पुलिस उन्हें उनके देश वापस भेजने की कार्रवाई कर रही है।

इन विदेशी नागरिकों को रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, मोहला-मानपुर और चिरमिरी जैसे इलाकों से पकड़ा गया था। यह सभी लोग बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे, जिन्हें तय प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया।

अब रायपुर पुलिस इन घुसपैठियों को लेकर भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर रवाना हो चुकी है। वहां पर इन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) के हवाले किया जाएगा।

BSF द्वारा सभी ज़रूरी औपचारिकताएं और जांच पूरी करने के बाद इन्हें बांग्लादेश भेज दिया जाएगा। यह पूरा डिपोर्टेशन प्रक्रिया कानूनी और राजनयिक नियमों के तहत की जा रही है।

इस कार्रवाई को राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here