Home चर्चा में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा तहसील भवन कुछ महीनों में ही पड़ने लगी...

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा तहसील भवन कुछ महीनों में ही पड़ने लगी दरारें,दीवार की दरारे चीख -चीख कर कह रही कम मिलेगा न्याय

3
0

रिपोर्ट-खिलेश साहू

कुरुद- निर्माण एजेंसी के द्वारा हैंडओवर देने के महज कुछ महीनों के बाद ही तहसील भवन की दीवारों में दरारें दिखने लगी, तो गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजमी है, ऐसे सवाल उठ रहे हैं धमतरी जिले के कुरुद ब्लाक के भखारा तहसील भवन को लेकर जहां निर्माण एजेंसी के हैंडओवर देने के कुछ महीनों बाद ही भवन के दीवारों में दरारें दिखनी लगी है।

दरअसल, नगर पंचायत भखारा में वर्ष 2023 में 71. 12 लाख के लगात से तहसील भवन का निर्माण किया गया है जो चीख चीख कर भ्रष्टाचार को बयां कर रही है।
नगरवासियों का कहना है कि इससे साफ पता चलता है कि भवन निर्माण के समय निर्माण एजेंसी ने गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया है। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस पूरे मामले मे निर्माण एजेंसी जिसकी जांच करा कर दोषी पाये जाने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए,दबे जुबान नगरवासी ये भी कह रहे है कि उक्त भवन को कुरुद के एक ठेकेदार द्वारा बनाया गया है,जिसे एक भाजपा नेता का संरक्षण प्राप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here