रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर,नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 में शामिल पहाड़ीपारा, मुरली बंद, रानीपारा आज भी विकास से कोसों दूर है। कहने को तो यह नगर पालिका रत्तनपुर के वार्ड क्रमांक 5 का हिस्सा है लेकिन यहां के हालात किसी ग्राम पंचायत से भी बदतर हैं। न सड़क है, न बिजली और न ही पेयजल की सुविधा। […]
•रतनपुर वार्ड 5 मुरली बंद, पहाड़ी पारा के वासियों ने नगर पालिका में बिजली, लाइट और सड़क की समस्याओं को लेकर वार्ड पार्षद के माध्यम से आवेदन दिया है। वार्ड के लोगों का कहना है कि उनके वार्ड में बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, सड़कों की हालत भी जर्जर है और उन पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है, जिससे रात में आवागमन में दिक्कत होती है। वार्ड वासियों ने नगर पालिका से जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

लगभग कई घरों की आबादी यहां निवासरत है, जो सुविधाओं की बाट जोह रही है। बताया जाता है कि पहाड़ी पारा के वन भूमि क्षेत्र में होने के कारण यहां कोई भी विकास के कार्य नहीं हो रहे हैं। 15 वर्ष से यहां कई जाति के लोग निवासरत हैं जिनके पास पट्टे हैं, लगभग इतने वर्ष यहां बिताने के बावजूद यहां पर नगर पालिका द्वारा सुविधा विस्तार करने के उचित ठोस कदम अथवा सुविधा नहीं दे रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष एंव वार्ड पार्षद मनोज पाटले ने सड़क, बिजली और पानी सुविधा का विस्तार किए जाने के लिए कई बार नगर प्लीका प्रशाशन से पत्राचार किया, लेकिन अनुमति प्रदान नहीं की गई। इस वार्ड की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां के वार्ड वासी मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे है इन सारी समस्याओ को लेकर आज वार्ड 5 के प्रतिनिधिमंडल नें नगर पालिका अधिकारी को आवेदन कर उचित ध्यानाआकर्षण करने निवेदन किया आदेदन करने वालो मे मनोज पाटले वार्ड पार्षद, नकुल सतनामी, सतीश धीवर,कृष्णा सोनी, पप्पू राम केंवट, प्रशांत कहरा, प्रहलाद सिंह, विनोद, नीलू ममता, स्मृति धीवर, मधु सोनी, सरस्वती मरकाम, शशि यादव, संतोषी यादव, एंव समस्त मुरली बंद पारा, पहाड़ीपारा, रानी पारा, बीकमा मोहल्ला के वार्ड क्रमांक 05 रतनपुर के निवासी उपस्थित रहें।









