Home कोरबा कटघोरा विकासखंड अंतर्गत हायर सेकेंडरी विद्यालय डोंगरी में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव...

कटघोरा विकासखंड अंतर्गत हायर सेकेंडरी विद्यालय डोंगरी में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह

16
0

कोरबा न्यूज 36गढ़:– कटघोरा विकासखंड अंतर्गत हायर सेकेंडरी विद्यालय डोंगरी में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल , रवि रजक (जिला पंचायत सदस्य), जनपद सदस्यगण, सरपंच, पंच, ग्रामवासी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्यारे नन्हे छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विद्यालय में बच्चों का स्वागत तिलक व मिठाई के साथ हर्षोल्लास पूर्वक से किया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ-प्रेम का अनोखा संदेश भी समाज को मिला।

बच्चों की मुस्कान और परिजनों की आशा-आशीर्वाद ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। हम सभी का प्रयास है कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक बच्चे को समान अवसर मिले और वे स्वावलंबी व संस्कारित नागरिक बनें।

कोरबा न्यूज 36गढ़ संवाददाता कृष्णादास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here