(रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी)
रतनपुर बूढा महादेव में मंदिर दर्शन के लिए आई एक महिला के पर्स से पैसे चोरी होने की खबर है।सावन महीने मे आस्था के इस मंदिर जो रतनपुर के प्रशिद्ध मंदिरो मे से एक है यहां आज परिवार के साथ मंदिर दर्शन करने आई महिला का पर्स से पैसे चोरी हो गए, हैरान करने वाली बात यें है की चोरी की घटना को अंजाम एक महिला नें ही दी है, मंदिर परिसर के सी सी टीवी फुटेज मे पूरी घटना कैद हो गई है महिला के पर्स से पैसे निकाल लिए जो अन्य काम के लिए रखे थे पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है रेखा सिँह पति गिरिजानंद सिँह पोंडी बहार कोरबा से आज रतनपुर बूढा महादेव मंदिर दर्शन करने सहपरिवार आये थे जहाँ वे इस चोरी के घटना के शिकार हो गए, मामले की तत्काल रिपोर्ट सुचना रतनपुर थाने मे दी गई जहां अब रतनपुर पुलिस मामले की विवेचना मे भीड़ गए,,
मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के सामान चोरी होने की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। रतनपुर बूढा महा देव मंदिर में एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ। मंदिर में दर्शन के दौरान, अज्ञात महिला जो मंदिर परिसर मे पर्स और उस महिला पे नजर रख रही थी अचानक मौका ताड़ उसने उस महिला के पर्स से पैसे चुरा लिए। महिला को घटना का पता तब चला जब उसने पैसे निकालने के लिए अपना पर्स खोला। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोर की तलाश में जुट गई है।
यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि मंदिरों में भी चोरी की घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए श्रद्धालुओं को अपने सामानों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहना चाहिए।









