Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, कई जिलों में...

छत्तीसगढ़ में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, कई जिलों में बढ़ेगी मानसूनी रफ्तार

11
0

रायपुर-

प्रदेशवासियों को एक बार फिर उमस और गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश के आसार हैं। अगले चार दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहेगा, जबकि उत्तरी क्षेत्रों में भी कल से असर दिखने की संभावना है।

बारिश का ताजा हाल:
गुरुवार को जनकपुर (भरतपुर) में 12 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बीते 24 घंटों में सरगुजा संभाग के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिनमें कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई।

अधिकतम तापमान: 35.0°C (रायपुर)

न्यूनतम तापमान: 22.2°C (पेंड्रा रोड)

अलर्ट जारी इन जिलों में:

अगले 3 घंटों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी इन जिलों के लिए है:
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद।

बादल इन इलाकों में बरस सकते हैं जमकर:

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर एक अवदाब बना हुआ है, जो धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।

 रायपुर का हाल:

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी हुई है। दिन का तापमान 26°C से 34°C के बीच रहने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here