नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने युवाओं सहित क्षेत्र वासियों से की अपील,
कोरबा/पाली:- स्वेच्छिक रक्तदान शिविर एवं जन जागरूकता अभियान भगवान शिव की नगरी पाली में आगामी 20 जुलाई को मंगल भवन पाली में प्रात: 8 बजे से शाम 4 बजे तक अर्पित रक्तदान एवं जन कल्याण सेवा समिति बिलासपुर,आर्ट ऑफ लिविंग परिवार पाली एवं नपं पंचायत पाली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जाएगी, साथ ही सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं सम्मानित किया जाएगा, इस अवसर पर अधिक से अधिक रक्तदान करने पाली नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने नगर सहित क्षेत्र वासियों से अपील की है कि सभी अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर रक्तदान करें, श्री जायसवाल ने बताया कि पहले क्षेत्र के लोगों को ब्लड की जरूरत पड़ने पर डोनर के लिए भटकना और परेशान होना पड़ता था किन्तु जब से क्षेत्र में रक्तदान शिविरों का आयोजन हो रहा है तब से ब्लड बैंक में जमा ब्लड हमें आसानी से उपलब्ध हो पाता है, हमारे दिए रक्त से किसी की जिंदगी बच सकती है, और रक्त दान करके के बहुत सारे शारीरिक फायदे भी होते है, इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। साथ ही श्री जायसवाल ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वैसे भी पाली सहित क्षेत्र के युवा अपने सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए हमेशा तत्पर रहते है यही वजह है कि क्षेत्र में हर सामाजिक,धार्मिक और व्यावहारिक कार्य बहुत ही बेहतरीन तरीके से होते आ रहे है।
क्या है रक्तदान के फायदे
1.हृदय स्वास्थ्य में सुधार:- नियमित रक्तदान से रक्त की चिपचिपाहट कम होती है जिससे हृदय रोगों, जैसे कि दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
2. नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण:– रक्तदान के बाद शरीर नहीं रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है जिससे मेटाबॉलिज्म काम होता है।
3. कैलोरी बर्न होती है: – एक बार रक्तदान करने से लगभग 650 कैलोरी बर्न होती है।
4.फ्री हेल्थ चेकअप:– रक्तदान से पहले स्वास्थ्य की जांच की जाती है जिससे कई बीमारियों का पता चल सकता है।
5. कैंसर के खतरे को काम करता है: – कुछ अध्ययनों में पाया गया कि रक्तदान से कैंसर होने का खतरा कम हो सकता है, क्योंकि यह शरीर में आयरन के स्तर को संतुलित करता है।
6.मानसिक स्वास्थ्य में सुधार:- रक्तदान करने से भावनात्मक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है और तनाव कम होता है।
7.इम्युनिटी बढ़ती है:- करोनाकाल में जिनकी इम्युनिटी पावर अच्छी थी उन्होंने इस जंग को जीता था और रक्तदान से इम्युनिटी पावर बढ़ती है।
रक्तदान एक सुरक्षित और सरल प्रक्रिया है और यह न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है,बल्कि दूसरों की जान बचाने में भी मदद करता है









