रिपोर्ट- खिलेश साहू
धमतरी जिले के मगरलोड थाना प्रभारी अरुण साहू को हटाने की मांग उठ रही है ये मांग इसलिए उठ रही है ज्ञात हो कि मगरलोड क्षेत्र वनांचल होने के साथ साथ एक विशेष समुदाय के लोगो का रहना बसना होता है जो कि कच्ची शराब बना कर बेचते है जिससे थाना मगरलोड के कुछ पुलिस कर्मी अवैध वसूली कर उक्त काम को संरक्षण देने का आरोप लग रहा है,यह आरोप कोई और नहीं बल्कि मगरलोड नगर पंचायत के एक भाजपा पार्षद द्वारा लगाई जा रही है, पार्षद ने अपने लेटर पैड में थाना प्रभारी अरुण साहू को मगरलोड से हटाए जाने एवं गांजा,गोली,शराब, जुआ आदि अनैतिक कार्य को अपने संरक्षण देने का आरोप लगाया है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है,उक्त पार्षद ने थाना प्रभारी साहू पर यह भी आरोप लगाया है कि वह दिन भर नशे में रह कर ड्यूटी करता है,और जनप्रतिनिधियों का बात नही सुनते है उल्टा डाट फाड़कर कर कहते है कि आप लोग पकड़कर लाए हम कार्यवाही करते है, उल्लेखनीय हैं कि पुलिस के ऐसे रवैया से ही लोगो का पुलिस पर से भरोसा उठ जाता है,कुछ लोगो ने नाम न छापने के शर्त पर हमें ये भी बताया कि पुलिस के छत्र साया में ही मगरलोड थाना क्षेत्र के जंगलों में बड़े पैमाने पर ताश जुआ की महफ़िल सजती है, जिसमे न केवल धमतरी जिले के बल्कि आस पास के जिला गरियाबंद, रायपुर, बालोद,कांकेर जिले के जुआरी भी आते है, जुआ खेलने और खेलाने वाले से जब न्यूज़36गढ़ के प्रतिनिधि ने जब बात की तो उन्होंने कई चौकाने वाले बात कहि जिससे मगरलोड थाना की कार्यशैली पर सवाल उठाना लाज़मी हो जाता है। मगरलोड थाना क्षेत्र के जंगलों में ताश जुआ का खेल आज की नई बात नहीं है यह बरसों पुरानी बात है, दरअसल इस क्षेत्र में घने जंगल होने का फायदा अधिकतर जुआरी उठाते है।बहरहाल थाना मगरलोड के प्रभारी के खिलाफ शिकायत पुलिस महानिदेशक रायपुर एवं छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री को लिखित शिकायत की गई है देखना होगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है या यह मामला भी एक ठंडा बस्ता में चला जाएगा?












