कोंडागांव संवाददाता – ज्योति कुमार कमलासन
कोंडागांव एसपी वाय० अक्षय कुमार ने धनोरा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। एसपी के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का टर्न आउट व किट परेड का निरीक्षण किया। किट परेड निरीक्षण पश्चात् थाना भवन व परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये साथ ही थाना के समस्त अभिलेखों का अवलोकन भी किया एवं कमी पाये गए अभिलेखों को अपडेट करने निर्देशित किया। सीसीटीवी कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, मालखाना, सीसीटीएनएस, स्टोर व थाने के संपूर्ण शासकीय संपत्ति के रखरखाव के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया। एसपी ने थाने में पदस्थ सभी अधिकारी/कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने एवं अपराध नियंत्रण के संबंध में विशेष समझाईश दिया। निरीक्षण के दौरान साफ सुथरी वर्दी, अच्छे टर्नआउट में उपस्थित, अच्छे से कर्तव्य निर्वहन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को एस पी के द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत भी किया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरूण कुमार नेताम, थाना प्रभारी धनोरा सुशील पटेल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।










