Home चर्चा में 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार...

09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही ; आरोपिया के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

10
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता- निलेश सिंह

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही कर ग्राम मेंऊ मे आरोपिया जया टण्डन के कब्जे से 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1800/रू को बरामद किया जाकर आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 318/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, प्र.आर. अजय कंवर, आर. श्याम सरोज ओगरे, विश्वजीत आदिले, उमेश दिवाकर, नवीन रात्रे, म.आर. अंजिमा बंजारे एवं थाना पामगढ़ का योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here