दल्ली राजहरा:
आज पूरे देश मे एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण किया पूरे देश मे जा रहा है, वही दल्ली राजहरा में आज राजहरा में स्थानीय व्यापारी संघ राजहरा द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए, शमशान घाट व अटल सदन में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व को ध्यान में रखते हुए, जिन्होंने व्यापारी संघ में अमूल्य योगदान दिया है उनकी याद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वर्गीय मोहन लाल जी गोगड़ स्वर्गीय श्री डॉ आनंद दासानी स्वर्गीय श्री शांतिलाल जी जैन, स्वर्गीय श्री शिवदास जी कांबले स्वर्गीय श्री सुरेश आहूजा स्वर्गीय श्री राजकुमार जग्गी की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया| इस अवसर पर व्यापारी संघ के सदस्यों ने दिवंगत व्यापारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी स्मृति में पौधे लगाए। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि “वृक्षारोपण न केवल एक सेवा है,
बल्कि यह हमारी अगली पीढ़ी के लिए एक उपहार भी है। श्रद्धांजलि का यह तरीका उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास है। यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली है, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी देती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने भाग लिया। सभी ने पौधों की देखरेख और संरक्षण का संकल्प भी लिया। जिसमे मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविन्द वाधवानी, चेम्बर प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन,सतीश काम्बले, महेंद्र भाई सुरानी, जयदीप गुप्ता, शैलेश लोढ़ा, संजय छाजेड़ सुरेश जयसवाल, पुरोबी वर्मा, नंदा पसीने, जान्हवी उदासी प्रेम जैसवाल, अशोक लोहिया ,रमेश जैन, बंटी गोगड़ , आलोक जैन,अर्पित जैन, अज्जू कुकरेजा, किशोर कराडे, सुमेध कांबले, राने , सर्वजीत सिंह आदि उपस्थित थे |








