Home चर्चा में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा पहुंचे आरंग

मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा पहुंचे आरंग

18
0

आरंग-

मछुआ कल्याण बोर्ड छ. ग. शासन के नवनियुक्त अध्यक्ष भरत मटियारा अपने प्रवास दौरे पर आरंग पहुचे। जहा स्थानीय विश्राम गृह में सुशील जलक्षत्री के नेतृत्व में मछुआरा समाज के प्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आतिशबाजियों व फूल माला से भव्य स्वागत किया गया। श्री मटियारा ने सभी से भेंट मुलाकात कर परिचय लिया साथ ही मत्स्य पालन से संबंधित विषय पर जानकारी साझा करते हुए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा मछुआरों के लिए चलाए जाने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही, इस दौरान मत्स्य सहकारी समिति आरंग व पारागांव के सदस्यों ने अपने समस्यायो के निराकरण व मांग हेतु आवेदन भी दिया। छ. ग.चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने श्री मटियारा का स्वागत कर उद्बोधित करते हुए कहा कि जलक्षेत्र पर अधिकार मछुआरों का हो इसको लेकर केंद्र व राज्य सरकार योजनाएं संचालित है उनका प्रचार प्रसार कर सभी को लाभ प्रदान करने की बात कही, नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने भी राजा मोरध्वज की नगरी आरंग आगमन पर उनका स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि मछुआरा समाज बहुत ही मेहनतकश समाज है , स्थानीय स्तर पर भी तालाबो को लेकर कार्ययोजना प्रस्तावित है साथ ही नगर पालिका आरंग क्षेत्र अंतर्गत मछुआरों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने अश्वस्त किया।
इस दौरान भाजपा आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, महामंत्री अशोक चंद्राकर, भाजपा नेता कृष्णकुमार भारद्वाज, राजेश साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुरली साहू,धीवर समाज सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप जलक्षत्री,पूर्व पार्षद शंकर जलक्षत्री, पार्षद प्रतिनिधि व निषाद समाज के पदाधिकारी खिलेश धुरंधर, पार्षद नरेंद्र लोधी, संतोष लोधी, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेदप्रकाश देवांगन, खूबचंद साहू,कुलेश्वर लोधी,सुरज साहू,नंद ढीढी ,कोरासी परिक्षेत्र सचिव भुनेश्वर धीवर,पूर्व सरपंच राटाकाट कमलेश निषाद,आरंग धीवर समाज के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सतीश मानु जलक्षत्री, बृजलाल जलक्षत्री, भीम जलक्षत्री, बलदाऊ जलक्षत्री, चोवाराम ,राधे,देव ,चमन, महेंद्र नरेंद्र ,दुर्गेश,रूपेश, लोकनाथ, मुन्ना, यशवंत, सहित मछुआरा समाज के पदाधिकारी सदस्य, व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here