Home चर्चा में चौक जाम; सड़कें सुनसान ; कांग्रेसियों का चक्काजाम रहा सफल ; चौक...

चौक जाम; सड़कें सुनसान ; कांग्रेसियों का चक्काजाम रहा सफल ; चौक में जाम से थमी रफ्तार:

2
0

जांजगीर-चांपा:

ज्ञात हो कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आर्थिक नाकेबंदी (चक्का जाम) आयोजित कि गई थी। कांग्रेस के आव्हान पर मंगलवार को अकलतरा के नेशनल हाइवे 49 पर चक्का जाम किया गया था, जिसके प्रभारी जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप बनाए गाए थे। चक्काजाम ने शहर का जनजीवन कुछ घंटों के लिए थम गया। विधायक व्यास नारायण कश्यप (जांजगीर) और विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह (अकलतरा) व अन्य कांग्रेस के पदाधिकारियो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। चक्काजाम दोपहर 2 बजे तक चला, जिसके चलते मुख्य मार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और बाजारों में भी सन्नाटा छा गया। नेशनल हाइवे पर हुए चक्काजाम का व्यापक असर देखने को मिला। प्रदर्शन के चलते मुख्य मार्गों पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कांग्रेस नेताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन करते हुए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया।

आमजन को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके कारण चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यास कश्यप कार्यक्रम प्रभारी व विधायक जांजगीर – चांपा, राघवेंद्र कुमार सिंह जिलाध्यक्ष व विधायक अकलतरा, श्रीमती शेषराज हरबंश विधायक पामगढ़, रमेश पैगवार कार्यकारी जिलाध्यक्ष, दिवाकर राणा उपाध्यक्ष नगर पालिका अकलतरा सहित पूर्व जिलाध्यक्ष गण, एआईसीसी/प्रदेश/जिला पदाधिकारी गण, महिला कांग्रेस/सेवादल/युवा कांग्रेस/एनएसयूआई के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण, सभी विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण, जिला पंचायत सदस्य गण, पार्षद गण व बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here