Home चर्चा में रास्ते की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया रेलवे स्टेशन में प्रदर्शन

रास्ते की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया रेलवे स्टेशन में प्रदर्शन

4
0

रिपोर्ट- खिलेश साहू

कुरुद- ग्राम चरमुड़िया के रेलवे स्टेशन में रेलवे स्टेशन निर्माण व ब्रॉडगेज निर्माण का कार्य चल रहा है निर्माण के चलते रेलवे स्टेशन पारा के 4 वार्डों के ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है जिसको लेकर आज ग्रामीणों ने निर्माणाधीन रेलवे पटरी काम रोककर प्रदर्शन किया ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार को लगातार अवगत कराने के बावजूद वैकल्पिक मार्ग का निर्माण नहीं किया जा रहा जिससे आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही हमारी पुरानी पुल की पुरानी माँग को भी अभी तक पूरा नहीं किया गया है कई बार कलेक्टर व अलग अलग विभाग के चक्कर काटने के बाद भी अभी तक समाधान नहीं निकल पाया है, बच्चो को स्कूल जाने में भी समस्या उत्पन्न हो रही है, ग्रामीणों ने कहा की हमारे द्वारा मुख्य नहर पर पुल निर्माण की माँग की गई है पर लंबे समय बाद भी हमारी माँग को पूरा नहीं किया गया है वर्तमान में ब्रॉडगेज विस्तार का काम चल रहा है जिसमें पटरी बिछाई जा रही है जिससे एक तरफ़ के लोगो का आना जाना बिल्कुल बंद हो चुका है जिससे ग्रामीण बहोत परेशान है हमे रेलवे के काम से कोई आपत्ति नहीं है पर ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था तत्काल की जानी चाहिए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here