अदानी भगाओ देश बचाओ, प्रदेश बचाओ-
भाजपा लोकतंत्र की हत्यारी, हमेशा लड़ाई लड़ेंगे- उत्तम वासुदेव
प्रदेश में ED की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन व चक्काजाम, बारिश में भीगते हुए प्रदर्शनकारियों ने किया पुतला दहन

ईडी की कार्यवाही और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा किये जा रहे धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम का असर जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी देखने को मिला। तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और रानी दुर्गावती चौक में सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया गया, जिससे नगर में यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा बदले की भावना से ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में लगातार हो रही अंधाधुंध पेड़ कटाई और बिजली कटौती के मुद्दों को लेकर भी कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी की।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम के दौरान टायर जलाकर विरोध जताया, जिससे मार्ग में धुआं फैल गया और स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण भी रही।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी बारिश में भीगते हुए भी सड़कों पर डटे रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है और जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। भीगते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
धरना-प्रदर्शन के कारण नगर में यातायात कई घंटों तक बाधित रहा, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और लगातार समझाइश देने का प्रयास करती रही। बाद में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक लोकतंत्र और किसानों, युवाओं तथा आमजन के अधिकारों पर हमला जारी रहेगा, तब तक कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध जारी रखेगी!
आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रानी दुर्गावती तिराहा में जोरदार उग्र तरीके से किया गया प्रदर्शन जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने कहा की पूरा देश एवं प्रदेश को लूटने का अधिकार नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह तथा प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ प्रदेश के खनिज संसाधनों बेचने का प्रयास कर रही है, इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया, कांग्रेस के सभी नेता गण सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ाई लड़े जिससे बौखला कर अदानी के इशारे पर चैतन्य बघेल को ईडी ने गिरफ्तार किया जो सरासर लोकतंत्र की हत्या है जो भी इस देश में प्रदेश में अदानी के खिलाफ बोलेगा तब नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह को अडानी का फोन जाता है और उसके गुलाम लोग कांग्रेसी नेताओं को परेशान करते हैं ईडी,सीबीआई, आईटी इनके मुख्य हथियार हैं जिनका प्रयोग कर कांग्रेसी नेताओं का मनोबल गिराने का प्रयास करते हैं परंतु उन्हें नहीं मालूम कि कांग्रेसी नेता इनके अत्याचार से भयभीत होने वाले नहीं हैं कांग्रेस नेताओं के साथ जितना अत्याचार आजादी के पहले तथा आजादी के बाद किया गया तब तब कांग्रेस के नेता गण इनके खिलाफ आवाज बुलंद की है क्योंकि पूरे देश एवं प्रदेश में जल जंगल जमीन एवं गरीबों के अधिकार की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ी है भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिस भी प्रदेश एवं देश में आदिवासी दलित पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय करती है तब कांग्रेसी नेता इनकी आवाज बुलंद करते हैं तब कांग्रेसी नेताओं को परेशान करने के लिए ये लोग सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करते हैं तमनार में जंगल कटाई के विरोध, हसदेव में जंगल कटाई का विरोध, बैलाडीला की खदानों को सौपने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अपने मालिक अदानी को सौपने का कार्य कर रहे हैं, इनका विरोध करने पर कांग्रेसी नेताओं को झूठे मामले में जेल में डालने का काम भारतीय जनता पार्टी के नेता कर रहे हैं कांग्रेस अंग्रेजों से नहीं डरी तो क्या भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से डरेगी किसी भी परिस्थिति में अदानी के आगे कांग्रेस पार्टी झुकेगी नहीं!
जिले में बिजली की अव्यवस्था चरम पर है रात दिन कटौती तथा ट्रिपिंग की जा रही है जिससे जिले के वासी परेशान है जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 1 जुलाई को कलेक्टर का घेराव किया गया था जिसमें एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुधारने की बात कही गई थी परन्तु आज दिवस तक व्यवस्था नहीं सुधरी इसके विरोध में बिजली ऑफिस के संभागीय कार्यालय का घेराव किया गया जिसमें आज आश्वासन मिला है की 15 दिन के अंदर पूरी व्यवस्था ठीक करेंगे, तब जिले के कांग्रेस जन अपना धरना समाप्त किया
आज विशाल चक्का जाम एवं धरने में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, पूर्व विधायक डॉक्टर के के ध्रुव, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जलान, मनोज गुप्ता, बूंद कुंवर मास्को, अशोक शर्मा,प्रशांत श्रीवास ,सादिक खान, शंकर पटेल, धन सिंह कंवर, पारस चौधरी, अमोल पाठक, शारदा चरण पसारी,पवन केसरवानी,अमन शर्मा रवि राय, राकेश मसीह प्रफुल्ल प्रकाश, मोहन शुक्ला, गाजमती भानु, विद्या राठौड़, अर्चना पोरते, ममता पैकरा,प्रेमवती कोल, अनुज ताम्रकार, अनस खान, रेखा तिवारी, मोहम्मद नफीस खान,आमिर अली, इदरीश अंसारी,शंकर कंवर,रमेश साहू, ओमप्रकाश बंका, मदन सोनी, वैभव तिवारी, पुष्पराज ठाकुर निलेश साहू,अमोल पाठक,श्रीनू राव, सुभाष मित्तल, निलेश गुर्जर, अफसर खान,बाला कश्यप, मनीष केसरी,प्रवेश शर्मा,शशांक शर्मा, शुभम पेंन्द्रो,हलधर, शारदा सिंह, मालती वाकरे,गिरजा रानी, आयुष सोनी,विक्रांत रोहणी, असलम खान,कैलाश बाबा साठे, मनोज साहू,राम रतनपेंन्द्रो, गुलाब राज ,मुद्रिका सर्राती,पारस वासुदेव, चंद्रभान मलैया, सहाना बेगम, शिवांश दुबे, विक्की वासुदेव, मैंकू भरिया, गणेश यादव, लल्लू श्रीवास, कलीराम मांझी, उपेंद्र उइके,सहित जिले के कांग्रेस जन उपस्थित थे!!









