जांजगीर-चांपा

कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जांजगीर-चांपा 28 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर-चांपा में उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग द्वारा कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान संगोष्ठी एकीकृत हानिकारक कीट एवं रोग प्रबंधन, उद्यानिकी आदि से संबंधित जानकारी दी गई। कृषक संगोष्ठी में बताया गया कि जिले में बेहतर खेती किसानी के लिये अनुकूल जलवायु के साथ-साथ पर्याप्त प्राकृतिक, मानव संसाधन उपलब्ध है। फसलों की विविधता भी पर्याप्त है। किसान परम्परागत रूप से खेती किसानी की बारिक समझ रखते है। बदलते हुए मौसमीय परिवेश में किसानो को कम पानी मांग वाली नवीनतम किस्मों का चयन करना चाहिए। आजीविका परियोजना के कल्याणकारी कार्यक्रमों से बेहतर ढंग से जुड़कर लाभ लेने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर कृषि स्थाई समिति के सभापति श्री राजकुमार साहू, सहायक संचालक उद्यान श्रीमती रंजना माखीजा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ राजीव दीक्षित, वैज्ञानिक डॉ रंजीत मोदी ने संबोधित करते हुए कृषि से संबंधित जानकारी कृषकों को विस्तार से दी। इस दौरान श्री अरविंद कुमार ने भारतीय बीमा कंपनी की गतिविधियों एवं कृषि में बीमा के फायदे के बारे में जानकारी दी। डॉ आशीष प्रधान ने पौधे में होने वाले रोग एवं उनकी रोक थाम किस तरह से की जाए और फसलों को नष्ट होने से किस तरह से बचाया जा सके इसकी जानकारी कृषकों को दी। श्री चन्द्रशेखर खरे, श्री प्रशांत जेठवा ने सुक्ष्म सिंचाई के बारे में विस्तार से बताया। जिले के उन्नतशील उद्यानिकी से जुड़े कृषकों ने कृषि के क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों को साझा किया। इस दौरान कृषक अनुप कटकवार, परम कुर्रे, श्री अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में ग्रामीण विस्तार अधिकारी डॉ तरूण केंवट, श्रीमती अर्पणा सिंह सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

3 hours ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

3 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

3 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

6 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

6 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

7 hours ago