Home मुख्य ख़बरें देशभर के 159 स्कूलों को मिली बम धमकी, मेरठ के 10 स्कूलों...

देशभर के 159 स्कूलों को मिली बम धमकी, मेरठ के 10 स्कूलों में मचा हड़कंप।

3
0

ई-मेल के ज़रिए भेजा गया था खौफनाक संदेश, बच्चों को मारने की धमकी से मचा तनाव

आगरा-

मेरठ समेत देशभर के 159 स्कूलों को एक भयानक ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ई-मेल में दावा किया गया कि स्कूल बिल्डिंग्स के भीतर खतरनाक विस्फोटक पेंटाएरिथ्रिटोल टेट्रानाइट्रेट (PETN) छिपाए गए हैं। साथ ही मेल में बेहद डरावनी भाषा में बच्चों को जान से मारने की बात भी लिखी गई।

ई-मेल की सूचना मिलते ही मेरठ के 10 स्कूलों में हड़कंप मच गया। उत्तर प्रदेश पुलिस, बम निरोधक दस्ते और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसरों की सघन जांच की। हालांकि राहत की बात यह रही कि कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

ई-मेल में लिखा गया था:
“हमने स्कूल की इमारतों में बम छिपा दिए हैं। आप सब मरेंगे। आपके बच्चों को मरना ही होगा। यह सिर्फ मेरठ नहीं, पूरे भारत के स्कूलों के लिए चेतावनी है। भारत को अब हमारे दर्द का अहसास होना चाहिए।”

मेल में हमले की जिम्मेदारी “रोडकिल” और “साइलेंस” नाम के कथित संगठनों पर डाली गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच:
उत्तर प्रदेश पुलिस अब मेल भेजने वाले की लोकेशन और पहचान का पता लगाने में जुटी है। साइबर सेल भी ई-मेल सर्वर और आईपी ऐड्रेस को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

बढ़ाई गई सुरक्षा:
घटना को देखते हुए संबंधित स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। बच्चों और अभिभावकों को डराने वाली अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here