Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों...

छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात।

39
0

रायपुर-

छत्तीसगढ़ में मानसून अब रफ्तार पकड़ चुका है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बुधवार रात से लगातार तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि 11 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

कहां-कहां जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट:

इन 17 जिलों में अगले 24 घंटे में तेज बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं:

कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली।

इन जिलों में यलो अलर्ट:

हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की आशंका के चलते इन 11 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है:

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर।

बिलासपुर में तेज बारिश से पानी-पानी

बिलासपुर शहर में बुधवार रात की भारी बारिश के बाद परिजात कॉलोनी और नेहरू नगर में पानी घरों के अंदर घुस गया। लोगों ने पूरी रात जागकर गुजारी। बिजली गुल हो जाने से आधे शहर में अंधेरा छाया रहा और पीने के पानी की भी किल्लत देखी गई।

बारिश का आंकड़ा और तापमान अपडेट

जुलाई के पहले 23 दिनों में 300 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

1 से 11 जुलाई के बीच ही 198.2 मिमी बारिश हो चुकी है।

बीते 24 घंटे में 12.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34.2°C, तो दुर्ग में न्यूनतम 21.6°C दर्ज हुआ।

मौतें और हादसे: मानसून बना मुसीबत

सरगुजा में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत।

दुर्ग जिले के जमराव एनीकट में 2 नाबालिग बह गए, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी।

रायपुर के DEO ऑफिस कैंपस में भी जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रायगढ़ में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ दोपहर बाद मौसम बिगड़ा।

सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें

मौसम विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अलर्ट का सख्ती से पालन करें, बिना जरूरी कारण के घर से बाहर न निकलें और निचले इलाकों में रहने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here