रायपुर-
छत्तीसगढ़ में आज मौसम फिर करवट ले सकता है। राजधानी रायपुर में गुरुवार को बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवा में चक्रीय परिसंचरण 7.6 किमी तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटे में यह सिस्टम और अधिक ताकतवर होकर चिन्हित निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है, जिससे प्रदेश भर में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।
बारिश का ब्योरा (पिछले 24 घंटे में):
बम्हनीडीह: 17 सेमी
अकलतरा: 14 सेमी
घरघोड़ा: 13 सेमी
जांजगीर, बिलासपुर: 12 सेमी
पेंड्रा, लोरमी: 11 सेमी
नवागढ़, चांपा, बोदरी, मनेंद्रगढ़: 10 सेमी
सबसे गर्म और ठंडा स्थान:
दुर्ग रहा सबसे गर्म – अधिकतम तापमान 32.5°C
न्यूनतम तापमान भी दुर्ग में सबसे कम – 20.8°C
मौसम अलर्ट: इन जिलों में अगले 24 घंटे में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने निम्न जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की आशंका है:
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर।
यलो अलर्ट (अगले 3 घंटे के लिए चेतावनी):
बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में अगले कुछ घंटों में वज्रपात, तेज हवा (30–40 किमी/घंटा) और बारिश की आशंका है।









