आरंग, छत्तीसगढ़ प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी महात्मा फुले, महात्मा गांधी, नेहरूजी और बाबासाहेब के सपनों को साकार करने के लिए उच्चतम प्राधिकारी पदों पर ओबीसी वर्ग की उपस्थिति अनिवार्य है। आज, हाशिए पर खड़े पिछड़ा वर्गों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए लड़ना होगा। इसके लिए एक मजबूत और जीवंत ओबीसी आंदोलन आवश्यक है।
माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी और लोकसभा में विपक्ष के नेता न्याय योद्धा श्री राहुल गांधी जी एवं कांग्रेस पार्टी के ओबीसी नेता इस नई शुरुआत की घोषणा करने के लिए 25 जुलाई, 2025 को सुबह 10 बजे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एकत्रित हो रहे हैं। जिसमे एक जुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने, इस ऐतिहासिक क्षण में भाग लेने, ओबीसी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर के निर्देशानुसार,भूषण साहू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नंदकुमार साहू महामंत्री, रामकृत साहू, प्रकाश साहू, पूनम साहू, कुलदीप वर्मा, पुरषोत्तम धीवर, संतोष पटेल , छन्नू यादव अन्य लोग शामिल होने दिल्ली रवाना हुए l










