Home मुख्य ख़बरें बम धमाके की धमकी से दहला मुंबई एयरपोर्ट, पुलिस कंट्रोल रूम को...

बम धमाके की धमकी से दहला मुंबई एयरपोर्ट, पुलिस कंट्रोल रूम को मिले तीन कॉल

5
0

मुंबई-

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में सोमवार को तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से आए बम धमाके की धमकी भरे कॉल ने अफरा-तफरी मचा दी। कॉलर ने दावा किया कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर विस्फोटक रखा गया है और कुछ ही देर में बड़ा धमाका हो सकता है।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS), डॉग स्क्वॉड और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे एयरपोर्ट परिसर की बारीकी से तलाशी ली गई। घंटों चली जांच के बावजूद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

कॉल कहां से आए थे?

प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि ये धमकी भरे कॉल असम और पश्चिम बंगाल की सीमा क्षेत्र से सक्रिय मोबाइल नंबरों से किए गए थे। इस आधार पर आज़ाद मैदान पुलिस थाने में अज्ञात कॉलर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच तेज कर दी गई है।

 जांच जारी, साइबर सेल भी एक्टिव

पुलिस अब कॉल डिटेल्स, लोकेशन ट्रेसिंग और कॉलर की पहचान पर काम कर रही है। साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी के पीछे कोई गंभीर साजिश है या सिर्फ अफवाह फैलाने की कोशिश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here