मनोरंजन

प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण! जल्द पापा बनेंगे रणवीर सिंह, बस 6 महीने बाद आएँगी खुशियाँ

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फैंस को सबसे बड़ी गुड न्यूज दी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के साथ ही बताया कि उनके घर में कब खुशियाँ आएँगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं और अब एक बार फिर वो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस बार उन्होंने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। इस खुशखबरी को सुनते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल में ही अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से खलबली मचा दी हैं। उन्होंने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वो मम्मी और रणवीर सिंह पापा बनने वाले हैं। ये पोस्ट देखने के बाद दीपिका और रणवीर सिंह के फैंस फूले नहीं समा रहे और उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

कई स्किन प्रॉब्लम्स में इफेक्टिव है एलोवेरा..

दीपिका-रणवीर ने शेयर किया पोस्ट

इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ये भी बताया कि उनका बेबी कब आने वाला है, यानी किस महीने में दीपिका पादुकोण बच्चे को जन्म देंगी। शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक दोनों सितंबर में पेरेंट्स बनेंगे। फिलहाल दोनों पेरेंटहुड की तैयारी कर रहे हैं। पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें बच्चों के कपड़े, खिलौने और जूते बने हुए हैं और इसी पर लिखा है सितंबर 2024 इस पोस्ट के कैप्शन में नजर न लगने वाला इमोजी भी है। इससे साफ हो गया है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मम्मी बन जाएंगी।

फैंस और सेलेब्स ने दी खूब बधाई

दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट पर लगातार फैंस की प्रतिक्रिया आ रही हैं। एक फैन ने लिखा, ‘कब से इस वक्त का इंतजार था’। वहीं एक और फैंन ने लिखा, ‘ढेर सारी बधाई’। वहीं इसके अलावा सेलेब्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं। श्रेया घोषाल ने लिखा, ‘ओएमजी! आप दोनों के लिए बहुत उत्साहित, बहुत खुश। बहुत बहुत बधाई।’ हाल में ही अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने वाली ऋचा चड्ढा ने भी बधाई दी। शहनाज गिल और डिजाइनर फालगुनी ने भी कपल को बधाई दी।

लोगों ने देखा था बेबी बंप

दरअसल, हाल में ही दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। उनकी लूज ड्रेस में फैंस को बेबी बंप दिख गया था, जिसके बाद से ही लगातार अनुमान लगाए जा रहे थे कि वो मां बनने वाली हैं। अब उन्होंने इस बात को पूरी तरह कंफर्म भी कर दिया है। बता दें की एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान भी इस ओर संकेत दिया था और बताया था कि वो और रणवीर अब अपनी फैमिली बढ़ाना चाहते हैं। वहीं, बीते साल दीपिका पादुकण ‘पठान’ और ‘जवान’ दोनों ही हिट फिल्मों में नजर आई थीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

3 hours ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

3 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

3 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

7 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

7 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

7 hours ago