Home धमतरी भाजपा महिला मोर्चा ने राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत...

भाजपा महिला मोर्चा ने राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

2
0

रिपोर्ट-खिलेश साहू

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला धमतरी के द्वारा ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र के तहत एक राखी देश के वीर सैनिकों के नाम कार्यक्रम के माध्यम से एकत्रित किए हुए पूरे जिले भर की लगभग दस हजार की संख्या में एकत्रित की हुई राखियों को रायपुर भारत माता चौक शंकर नगर में महिला मोर्चा प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी महामंत्री विभा अवस्थी जी सहित उपस्थित महिला मोर्चा की समस्त प्रदेश पदाधिकारियों के हाथों सौंपा गया।


इस अवसर पर धमतरी से महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा जी जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल महामंत्री मोनिका देवांगन रायपुर भारत माता चौक पहुंचकर हमारे देश के सरहद पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए रक्षा सूत्र एवं घर आंगन की मिट्टी सहित सैनिक भाइयों के नाम धमतरी जिला की बहनों का संदेश भेंट की गई। यह बहनों के अटूट स्नेह आभार और आत्मीयता का संदेश है जो उन जांबाज जवानों तक पहुंचा जा रहा है जो अपने घर परिवार से दूर रहकर मातृभूमि और हम सबकी रक्षा कर रहे हैं यह पहल राष्ट्र भक्ति और सामाजिक सरोकार का अनुपम उदाहरण है।। ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र कार्यक्रम के माध्यम से
छत्तीसगढ़ प्रदेश से 4 लाख 25हजार 9सौ 94 रक्षा सूत्र सैनिक भाइयों के लिए बहनों की ओर से भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here