Home चर्चा में कांटा ऑपरेटर से मिलीभगत कर कोयला की अफरा तफरी करने वाला फरार...

कांटा ऑपरेटर से मिलीभगत कर कोयला की अफरा तफरी करने वाला फरार वाहन चालक को पकड़ने में थाना बलौदा पुलिस को मिली सफलता:

3
0

जांजगीर-चांपा:

प्रार्थी पंकज कुमार सिंह ट्रांसपोर्ट डिविजन मैनेजर कोलवासरी बलौदा द्वारा दिनांक 04.01.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कांटा आपरेटर नागेश्वर कश्यप ने वाहन चालकों से मिलीभगत कर कम तौल कोयला को सही तौल पर्ची बनाकर 05 टन कोयला किमती करीबन 24,000/-रुपये का अमानत में खयानत एवं कोयला की अफरा तफरी की थी, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 04/2025 धारा 316(4),3,5 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया।

थाना बलौदा पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना को गंभीरता से लेते हुए संस्थान में लगे सीसीटीव्ही कैमरा एवं कांटा पर्ची का अवलोकन किया गया, जिसमें आरोपी नागेश्वर कश्यप काटा आपरेटर और दो अन्य वाहन चालकों द्वारा आपस में मिलीभगत कर कोयला की अफरा तफरी करना पाए जाने से आरोपी कांटा को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। आरोपी वाहन चालक प्रदीप नारायण मधुकर जो घटना घटित कर फरार था जिसकी थाना बलौदा पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसको अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना पर आरोपी के सकुनत से घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत् आरोपी के विरुद्ध धारा 316(4),3,5 BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा, प्रधान आरक्षक गजाघर पाटनवर, मुकेश यादव, आरक्षक श्याम राठौर, ईश्वरी राठौर एवं थाना बलौदा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here