Home चर्चा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण पुलिस...

अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही ; आरोपी के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर:

4
0

जांजगीर-चांपा:

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीओपी चांपा श्री यदुमणी सिदार के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपी प्रहलाद कश्यप के कब्जे से 10.700 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1500/रूपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी,ASI कपिल राम साहू, प्रधान आरक्षक विजय निराला, आर प्रवीण कुमार साहू, महिला आरक्षक सरोजनी काटकवार का सराहनिय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here