मुख्य ख़बरें

इन सेहतमंद हर्बल टी के साथ करे अपने दिन की शुरुआत..

हममें से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ करना पसंद करते हैं। इससे वे काफी एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। यह उनकी थकान को दूर करने में मदद करता है। लेकिन सुबह खाली पेट चाय-कॉफी का सेवन सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इससे बहुत से लोगों को पेट संबंधी समस्याओं का स्पुमना करना पड़ता है। साथ ही, कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं। वहीं, अगर आप हर्बल चाय के साथ दिन की शुरुआत करें, तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। बल्कि कई ऐसी हर्बल चाय भी हैं, जो अलग-अलग और कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी हर्बल चाय बता रहे हैं, जो विभिन्न समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकती हैं

अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के लिए हर्बल टी

सौंफ की चाय

सौंफ की चाय में ऐनोथोल नामक कंपाउंड पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे कि गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और अपच से राहत मिलती है। साथ ही, ये पाचन क्रिया तेज करने और वजन घटाने में भी मददगार है।

सौंफ की चाय के लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच सौंप डालें। पानी को उबालने के लिए रख दें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छान लें और इसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं।

गुड़हल के फूल को पानी में उबालकर यह चाय तैयार की जाती है। इसमें फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, शरीर को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में भी मदद करते हैं।

पिपरमेंट टी

पिपरमेंट टी यानी पुदीना की चाय पीने से डाइजेशन अच्छा रहता है और पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।

अदरक की चाय

अदरक की चाय पीने से सेहत तो बनती ही है, साथ ही यह शरीर को ऊर्जावान बनाता है।

केमोमाइल टी

अगर आपको स्ट्रेस या एंग्जायटी रहती है, तो आप कैमोमाइल टी ले सकते हैं। इसमें एपिजेनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो ब्रेन को रिलैक्स रखने में मदद करते हैं। इसे आप सोने से पहले सेवन कर सकते हैं। यह चाय नींद से जुड़ी समस्याओं में भी आराम देती है।

पुदीने की चाय

पुदीने की चाय में मेन्थॉल पाया जाता है, जो शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। इसके सेवन से मसल्स रिलैक्स रहती है और पीरियड्स पैन भी कम होता है। पुदीने की चाय बनाने के लिए पुदीने की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें। पानी आधा रह जाने पर इसे छाने और थोड़ा-सा शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

दालचीनी की चाय

दालचीनी में सिनामाल्डिहाइड और सिनामिक एसिड जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं। ये कंपाउंड इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर बनाने और ब्लड शुगर कम करने में मदद करता है। इसका सेवन आप सुबह खाली पेट भी कर सकते हैं। दालचीनी की चाय के लिए 2 कप पानी में दालचीनी के टुकड़े उबाल लें। पानी कम होने पर इसे छान लें और इसमें थोड़ा शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

अश्वगंधा की चाय

अश्वगंधा की चाय तनाव को कम करने के साथ-साथ दिमाग तेज करती है।

News36garh Reporter

Recent Posts

5 जुलाई 2024, शुक्रवार – कर्क और कन्या राशी के जातकों का दिन रहेगा खुशियों भरा, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि अमावस्या 28:27 तक नक्षत्र आर्द्रा  28:04 तक प्रथम करण चतुष्पदा 16:42…

7 mins ago

डॉ खिलावन साहू के प्रयास से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…

2 hours ago

भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन

27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…

6 hours ago

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का होगा भव्य आयोजन

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…

6 hours ago