Home कोरबा भव्य कांवर यात्रा वनांचल दुरस्थ क्षेत्र गौमुखी देवपहरी से शंकरगढ़ शिवालय, कोसगा...

भव्य कांवर यात्रा वनांचल दुरस्थ क्षेत्र गौमुखी देवपहरी से शंकरगढ़ शिवालय, कोसगा ई मंदिर से शंकरगढ़ तक यात्रा धूमधाम से संपन्न

8
0

कोरबा न्यूज 36गढ़ :– कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र अजगरबहार तहसील के अंतर्गत प्रति वर्ष के सावन माह के तीसरे सोमवार को तीर्थस्थल गौमुखी देवपहरी और कोसगाई मंदिर से शंकरगढ़ जलेश्वर शिवालय में इस क्षेत्र के 40 गांवों से सैकड़ों की संख्या श्रद्धालु गण शामिल होकर जल अर्पण करते हैं और मनोकामना पूर्ति हेतु कामना करते हैं। 5वर्ष पूर्व में यह आध्यात्मिक कार्यक्रम कार्यक्रम 8,9लोगों द्वारा शुरुआत किया गया था जो कि आज लगभग 2 से 3 हजार की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।इस क्षेत्र में वर्ष में दो बड़े कार्यक्रम सनातन संघर्ष समिति देवघाटी के द्वारा संचालित किया जाता है श्री हनुमान जन्मोत्सव और यह बोल बम कांवर यात्रा। इस वर्ष खेती की व्यस्तता के कारण पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष संख्या कम रही। इस वर्ष बारिश की संभावना जताई गई थी फिर भी महादेव मंदिर के भक्तों में उत्साह कम नही हुई सतरेंगा से भीगते हुए शंकरगढ़ शिवालय पहुंचे , साथ ही कोसगाई मंदिर वाले अजगरबहार हुए हुए शंकरगढ़ पहुंचकर जल अर्पित किए तत्पश्चात् भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर अपने गांव वापसी हुआ ।इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग और थाना विभाग से सहयोग मिलता है मार्ग में कोई स्वास्थ्य खराबी या चोट लगने और उपद्रवी लोगों को ठीक ठाक रखने के लिए थाना लेमरू व थाना बालको टीम द्वारा सहयोग मिला।इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा के साथ साउंड सिस्टम के साथ आकर्षक झांकी निकाली गई थी जिससे गांव गांव में पूजा आरती किया गया कांवड़ यात्रा मार्ग में 5 जगहों पर रुकने के लिए निश्चित केंद्र बनाया गया था जहा कावड़ यात्री के लिए सुविधा और चाय पानी बिस्किट मिक्चर गांव वालों द्वारा व्यवस्था किया गया था इस वर्ष कटघोरा निवासी मुकेश मिश्रा एवम् उनके टीम द्वारा गोगदा घाट और सतरेंगा में सेव केला पानी वितरण कर कार्यक्रम में सहयोग किया गया।इस कार्यक्रम में सनातन संघर्ष समिति देवघाटी कार्यकर्ता हरिशंकर यादव, पूर्व सरपंच देवपहरी अमृत लाल राठिया,प्रेमदास महंत, अंशुमान पंडा सरपंच गढ़उपरोड़ा, थानसिंह कंवर सरपंच प्रतिनिधि सतरेंगा, बहोरन सिंह पूर्व सरपंच गढ़कटरा,दया प्रजापति, महाराज धनीदास,आश्रम रमाकांत पांडे, रितेश गुप्ता, कृष्णादास महंत, नारायण सिंह गोंड सरपंच अजगरबहार, पूर्व सरपंच अजगरबहार लवभूषणप्रताप सिंह, पूर्व सरपंच बंधन सिंह कंवर,पूर्व सरपंच सियाराम मंझवार, संतोष कुमार तंवर, रामकुमार यादव, शुभम यादव, गजेन्द्र कुमार केवट, राजू यादव, दिवस कुमार यादव, गौतम कंवर, शिवराज सिंह कंवर और बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाई बहन शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here