मुख्य ख़बरें

बालो के लिए वरदान है करी पत्ता, जानें इस्तेमाल का तरीका..

आज के दौर में हर दूसरा व्यक्ति बालों को लेकर परेशान है। दरअसल हमारी रोजाना की कुछ आदतों की वजह से ही बालों में टूटने, झड़ने और कमजोर होने की समस्या होने लगती है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए हम बाजार में मौजूद ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। इन प्रोडक्ट में मौजूद कैमिकल आपके बालों को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान देने लगते हैं। साथ ही बालों पर लगाए जाने वाले प्रोडक्ट आपके बालों के कमजोर होने की मुख्य वजह बनते हैं। ऐसे में आपको दादी व नानी के घरेलू नुस्खों को अपनाना चाहिए। ये उपाय घर पर आसानी से किए जा सकते हैं। साथ ही इनसे आपको किसी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप करी पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। इस लेख में आपको बालों की समस्याओं को दूर करने और बालों की लंबाई को बढ़ाने के लिए करी पत्तों के इस्तेमाल के कुछ फायदे बताए गए हैं। साथ ही इन्हें उपयोग करने का तरीका भी आगे बताया गया है।

काले बालों के लिए करी पत्ते का हेयर मास्क

काले बालों के लिए करी पत्ता काफी कारगर तरीके से काम कर सकता है। इसके लिए करी पत्ते को सरसों के तेल में पकाएं। इसमें थोड़ा सा कलौंजी डालें और पकाएं। फिर इसे अपने बालों में लगाएं। रेगुलर इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल काले रहेंगे और इसकी रंगत बरकरार रहेगी

डैंड्रफ में ऐसे लगाएं करी पत्ते और दही

डैंड्रफ में करी पत्ता और दही का इस्तेमाल काफी कारगर तरीके से काम कर सकता है। ये दोनों ही एंटीबैक्टीरियल है और स्कैल्प इंफेक्शन को दूर कर सकता है। ये स्कैल्प की सफाई करत है और डैंड्रफ का सफाया करता है। साथ ही दही का विटामिन सी स्कैल्प में होने वाली खुजली को भी दूर करता है। तो, करी पत्ता लें, इसके पीस कर रख लें और इसमें दही मिला कर अपने स्कैल्प पर लगाएं।

झड़ते बालों के लिए इस तरह से कारगर है करी पत्ता और नारियल तेल-

झड़ते बालों के लिए करी पत्ता और नारियल का तेल काफी काम आ सकता है। दरअसल, इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस नारियल तेल में करी पत्ता पकाएं और इसे अपने बालों में लगाएं। ये आपके बालों में जान लाता है। ये तेल बालों को जड़ों से पोषण देता है और इसे मजबूत बनाता है। इस तरह ये झड़ते बालों को रोकता है।

शाइनी बालों के लिए करी पत्ता-अंडे से बना पैक जरुर लगाये

करी पत्ता पीस कर रख लें और इसमें अंडा मिलाएं। इसे फेंट लें और इसे अपने बालों पर लगाएं। अब 40 मिनट रखें और बालों को शैंपू कर लें। दरअसल, ये प्रोटीन से भरपूर मास्क है जो बेजान बालों में जान ला सकता है। साथ ही ये बालों की प्रकृति को बेहतर बनाता है और इसमें निखार लाने में मदद करता है। इस तरह से शायनी बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

लंबे बालों के लिए बेहद फायदेमंद है  करी पत्ता और प्याज का रस

लंबे बालों के लिए आप करी पत्ते का रस निकाल लें और इसमें प्याज का रस मिला लें। अब इस दोनों को मिला कर अपने बालों में लगाएं। ये आपके बालों में जान लाने और इसकी निखार बढ़ाने में मदद करेगा। लेकिन, खास बात ये है कि ये आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाएगा और इसे जड़ से पोषण देगा। इस तरह से बालों के लिए फायदेमंद होगा।  

 

News36garh Reporter

Recent Posts

डॉ खिलावन साहू के प्रयास से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…

1 hour ago

भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन

27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…

5 hours ago

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का होगा भव्य आयोजन

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…

5 hours ago

शिशु के पेट पर गर्म तेल से मालिश करने से उसके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर…

शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…

8 hours ago