रवि परिहार रतनपुर
रतनपुर-
राजपूत क्षत्रिय कल्याण समिति रतनपुर द्वारा महामाया मंदिर प्रांगण में पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह राणा अध्यक्ष करणी सेना व समाज के अन्य सैनिक भाइयों को राखी रक्षा सूत्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया महेंद्र सिंह राणा ने यह बीड़ा उठाया है कि 10 लाख से अधिक सैनिक भाइयों को रक्षाबंधन पर सैनिक हेड क्वार्टर दिल्ली में राखी पहुंचाना इसी के तहद रतनपुर आगमन हुआ महामाया देवी की विधि विधान से पूजा कर व मां के चरणों में राखी अर्पण कर आगे बढे
राजपूत समाज रतनपुर द्वारा सैनिक भाइयों के लिए राखी रक्षा सूत्र भेंट किया गया इस कार्यक्रम में विशेष रूप से अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राजपूत उदयवीर सिंह फल्गो सिंह हेमंत क्रांति सतीश सिंह दीपक सिंह अभिजीत सिंह बेनी सिंह बृजभान सिंह निरंजन सिंह व अन्य समाज की बहन सभी को राखी बांधकर आरती उतार कर मिठाइयां खिलाई









