5वी राष्ट्रीय स्तरीय सब जूनियर ग्रेपलिंग- कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, 26 जुलाई 2025 से 29 जुलाई 2025 तक बिलासपुर बहतराई इंडोर स्टेडियम में किया गया , जिसमें हमारे बिलासपुर जिले के सेंट यूजीन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल मुढ़ीपार बिल्हा के, पीयूष यादव और सत्यम साहू ने कांस्य पदक प्राप्त किया, पीयूष यादव ने अंडर- 13 34 किलोग्राम में, क्वार्टरफाइनल में हरियाणा के खिलाड़ी आर्यन नरवाल को 9- 8 से हराकर सेमीफाइनल प्रवेश किया, जहां उनका सेमीफाइनल मुकाबला गुजरात के निकुल कुमार पटेल से हुआ, यहां मुकाबला गुजरात के खिलाड़ी ने 15- 13 से अपने नाम किया, छत्तीसगढ़ के पीयूष यादव को कांस्य से पदक से संतोष करना पड़ा



वही अंडर- 13 32किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में छत्तीसगढ़ के सत्यम साहू ने आंध्रप्रदेश के पिन्नीती रंजीत कुमार को 16- 4 से हराकर सेमीफाइनल प्रवेश किया जहां उनका सेमीफाइनल मुकाबला हरियाणा के केशव सिंह के साथ हुआ, यहां मुकाबला हरियाणा के खिलाड़ी ने 16- 07 जीता और छत्तीसगढ़ के सत्यम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ, खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन लिए स्कूल के प्राचार्य फादर मार्टिन, मैनेजर फादर ज्ञानमप्रकाशम, फादर सेबास्टियन, छत्तीसगढ़ ग्रेपलिंग- कुश्ती संस्था के महासचिव हेमंत कुमार, सेंट यूजीन स्कूल के व्यायाम शिक्षक सूरज नायक ने बधाई दी ।









